Who is CP Radhakrishnan: कौन हैं CP राधाकृष्णन? चुनाव जीतकर बने देश के 15वें उपराष्ट्रपति
Who Is CP Radhakrishnan: जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद नए उपराष्ट्रपति के लिए 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव संपन्न हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डालकर उपराष्ट्रपति चुनाव की औपचारिक शुरूआत की थी। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीत चुके हैं।
सीपी राधाकृष्णन ने 452 वोट हासिल कर विपक्षी इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को हरा दिया है। रेड्डी को 300 वोट मिले। ध्यान रहे उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद ये पद खाली है। आज चुनाव परिणाम आने के बाद देश को राधाकृष्णन के तौर पर 15 वां नया उपराष्ट्रपति मिल गया है।

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
सीपी राधाकृष्णन का पूरा नाम चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन है, इनका जन्म 20 अक्टूबर 1957 को हुआ था। राधाकृष्णन जुलाई 2024 से महाराष्ट्र के राज्यपाल की संभाल रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने फरवरी 2023 से जुलाई 2024 तक झारखंड के राज्यपाल का पद संभाला। मार्च से जुलाई 2024 के बीच, उन्होंने तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं।
सीपी राधाकृष्णन का राजनीतिक सफर
सीपी राधाकृष्णन राजनीतिक सफर 16 साल की उम्र में शुरू हुआ, जब वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और जनसंघ से जुड़े। राधाकृष्णन कोयंबटूर से दो बार लोकसभा सदस्य चुने गए, पहली बार 1998 में और फिर 1999 में। उन्होंने 2004 से 2007 तक भाजपा तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी सेवा दी।
तमिलनाडु में 93 दिवसीय रथ यात्रा का आयोजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए, उन्होंने तमिलनाडु में 93 दिवसीय रथ यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का उद्देश्य नदी जोड़ो परियोजनाओं, आतंकवाद विरोधी अभियानों और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना था। उनके इस प्रयास को काफी सराहना मिली।
सीपी राधाकृष्णन "तमिलनाडु के मोदी"
राधाकृष्णन को दक्षिण भारत के सबसे वरिष्ठ और प्रभावशाली भाजपा नेताओं में से एक माना जाता है। जमीनी स्तर पर संगठन, चुनावी राजनीति और शासन में उनके दशकों के अनुभव ने उन्हें "तमिलनाडु के मोदी" का उपनाम दिलाया है।
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है
राधाकृष्णन ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2004 में, वे संयुक्त राष्ट्र में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 58वें सत्र को संबोधित करते हुए मानवीय सहायता और आपदा राहत समन्वय पर जोर दिया। 2014 में, वे ताइवान जाने वाले भारत के पहले संसदीय प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल थे।
सीपी राधाकृष्णन ने निभाई हैं ये प्रशासनिक भूमिका
प्रशासनिक भूमिकाओं में, राधाकृष्णन 2016 से 2020 तक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तहत अखिल भारतीय कॉयर बोर्ड के अध्यक्ष रहे। वे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और वित्त से संबंधित विभिन्न संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे हैं। 2020 से 2022 तक, उन्होंने केरल के लिए भाजपा प्रभारी के रूप में कार्य किया।
-
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications